Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देखिए यह महिला, जो उम्मीदवारी पंजीकृत न होने से रो रही है

 

काठमांडू, १७ आश्वीन । स्थानः राष्ट्रीय सभागृह काठमांडू, जहां प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीय सभा निर्वाचन के लिए बिहीबार उम्मीदवारी पंजीकरण के लिए नेताओं की भीड़ लगी थी । उसी भीड में थी– काठमांडू, बौद्ध निवासी ज्ञानु लामा । वह अपने को माता भी कहती है । लामा भी उम्मीदवार बनना चाहती थी । लेकिन निर्वाचन आयोग ने उनकी उम्मीदवारी पञ्जीकृत नहीं किया । उसके बात वह सभागृह परिसर में ही रोने लगी । लामा का यह रिपोर्ट रातोपाटी डटकम ने भीडियो सहित बनाया है । (जो आप भी देख सकते हैं)

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात


लामा ने उम्मीदवारी पञ्जीकरण के लिए ५ हजार रुपया भी जमा किया । उम्मीदवारी देने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में रहनेवाले एक प्रस्तावक और एक समर्थक मतदाता आवश्यक पड़ता है । लेकिन उनके पास एक प्रस्तावक महिला तो थी, समर्थक नहीं थे । प्रस्तावक महिला भी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करती थी । इसीलिए उन का मनोनयन पञ्जीकृत नहीं हो सका । इसीलिए आयोग कर्मचारी ने कहा कि ५ बजे तक प्रस्तावक और समर्थक लेकर आइए, उम्मीदवारी पञ्जीकृत हो सकता है । लेकिन ३ बज चुका था, दो घण्टा के अन्दर प्रस्तावक और समर्थक लाने में वह असमर्थ थी । इसीलिए लामा वहीं रोने लगी ।
लामा का कहना है कि वह समाजसेवी भी हैं । उम्मीदवारी पञ्जीकरण के लिए उन को पुलिस ने भी सहयोग नहीं किया है, बाहर ही रख दिया । स्मरणीय है, लामा ने स्थानीय चुनाव में भी काठमांडू महानगरपालिका से स्वतन्त्र उम्मीदवारी दी थी ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सरोजकुमार यादव आज लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

देखिए भीडियो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com