Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो सौ कर्मचारियों के ऊपर अख्तियार द्वारा छानबिन शुरु

 

काठमांडू, २० कार्तिक । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने दो सौ से अधिक सरकारी कर्मचारियों के ऊपर छानबिन शुरु किया है । अख्तियार स्रोत के अनुसार पदीय शक्ति का दुरुपयोग कर अवैध अर्थोपार्जन करनेवाले कर्मचारियों के ऊपर यह छानबिन हो रहा है । छानबिन के दायरे में बहालवाला कर्मचारी से लेकर अवकास प्राप्त कर्मचारी तक हैं । विशेषतः सुरक्षा निकाय, सिंचाइँ, खानेपानी, सडक, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात, अर्थ, स्वास्थ्य मन्त्रालय मातहत के कर्मचारियों के ऊपर विशेष निगरानी हो रहा है ।

यह भी पढें   तीन वर्षीया बालिका की हत्या के विरोध में वीरगंज–पथलैया सड़क अवरुद्ध


अख्तियार स्रोत का कहना है कि छानविन में ४० इन्जिनियर, २० सुरक्षा निकाय के उच्च पदस्थ अधिकारी, पाँच सचिव, २० डॉक्टर भी हैं । साथ में विभिन्न सार्वजनिक संस्थान के प्रमुख भी छानविन के दायरे में पड़े हैं । दो सौ में से कुछ उच्च अधिकारियों के साथ तो बयान भी लिया जा रहा है । स्मरणीय है, अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने पुलिस प्रमुख उपेन्द्रकान्त अर्याल, पूर्व मूख्य सचिव राजेन्द्रकिशोर क्षेत्री, पूर्वसचिव विश्वप्रकाश पण्डित और बहालवाला सचिव अर्जुन कार्की से बयान ले चुका है ।

यह भी पढें   भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ काठमांडू पहुँचे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com