Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड करेगी व‌र्ल्ड हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) की अध्यक्षता

 

वाशिंगटन (प्रेट्र)।

अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड अगले साल शिकागो में होने वाले व‌र्ल्ड हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) की अध्यक्षता करेंगी। व‌र्ल्ड हिंदू फाउंडेशन चार साल के अंतराल पर इसका आयोजन करवाता है। यह दुनियाभर के हिंदुओं के लिए ऐसा मंच है जहां वे अपने विचार साझा कर एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं। साथ ही अपने समुदाय के लोगों को सकारात्मक होकर विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली–१ जलविद्युत् आयोजना से आज ११ शव बरामद

डब्ल्यूएचसी का पहला संस्करण 2014 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। अगले साल यह सम्मेलन शिकागो के इलिनॉयस शहर में सात से नौ सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

हवाई से तीन बार की डेमोक्रेटिक सांसद तुलसी ने कहा, ‘ऐसे समय में जब विश्व नाजुक दौर से गुजर रहा है हमें प्रेम, शांति, आदर और एकता के संदेश की सख्त जरूरत है। मैं आपके साथ (डब्ल्यूएचसी) काम करने के लिए उत्साहित हूं।’ वहीं डब्ल्यूएचसी के संयोजक अभय अस्थाना ने कहा, ‘हमें ऐसे ही निडर, प्रगतिवादी और सैद्धांतिक नेता की तलाश थी जो हिंदू धर्म का भी अनुसरण करता हो।

यह भी पढें   रिश्तों की उम्र संपर्क से नहीं, संवाद और विश्वास से बढ़ती है : बिमल सरार्फ

तुलसी इस सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।’ नवंबर, 2014 में दिल्ली में डब्ल्यूएचसी के पहले सम्मेलन में 53 देशों से आए 1800 लोगों ने भाग लिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com