मिरचैया में अवैध गाँजा खेती नष्ट
गणेश कुमार ठाकुर (शर्मा)
सिरहा, २६ कार्तिक । मिर्चैया नगरपालिका–९ रामपुरा स्थित ९ कठ्ठा जमीन में लगाया गया गांजा खेती को पुलिस ने नष्ट किया है । ईलाका पुलिस कार्यालय और सशस्त्र पुलिस मिर्चैया के संयुक्त टोली ने अवैध रुप में संचालित गांजा खेती नष्ट किया है । पुलिस का कहना है कि तरकारी और लहर (दाल) खेत के बीच में छीपा कर गांजा का खेती हो रही थी । ईलाका पुलिस कार्यालय मिर्चैया के पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) गजुसिद्धि बज्राचार्य के अनुसार विशेष सुराकी के आधार में पुलिस वहां पहुच कर २५ सौ से अधिक अवैध गांजा की पैदे को नष्ट किया है ।

डिएसपी बज्राचार्य के अनुसार अवैध रुप में संचालित लागू औषध नियन्त्रण के लिए पुलिस ने अभियान संचालन किया है । उन्होंने कहा– ‘गांजा लागू औषध है, इसका उत्पादन और खरीद–विक्री तथा ढुवानी कानूनतः बर्जित है, अगर कोई इस तरह की कामों में संलग्न होता है तो उसके ऊपर कारवाही होगी ।’



