Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ये कैसी शादी -शादी वाले दिन दोस्‍त शैंपेन पी रहे थे, टॉयलेट में मेरा रेप कर रहा था, बनाया VIDEO

 

उसने बताया कि पति महिला के साथ घर में जो भी करता था, बाहरी दुनिया के लोगों के लिए दोनों परफेक्ट कपल थे।

लंदन। ब्रिटेन के एक टीवी चैनल ने 10 रेप पीडि़ताओं की कहानी डॉक्‍युमेंट्री के रूप में दिखाने का फैसला किया। चैनल के इस सीरीज में ऐसी-ऐसी पीडि़ताओं की कहानी सामने आई जिसे जानकर रौंगटे खड़े हा गए। इसी में एक कहानी थी ब्रिटेन के एलिजाबेथ की। एलिजाबेथ ने बताया कि उसके पति ने शादी के दिन ही टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ बलात्‍कार किया। उसने ऐसा सेक्‍शुअल एक्‍ट किया जो वो कभी नहीं चाहती थी। एलिजाबेथ ने कहा कि वो उसकी जिदंगी का सबसे भयावह दिन था। आज मैं सोचती हूं कि मैं उस दिन चिल्‍लाई क्‍यों नहीं। मेरे परिवारवाले और दोस्‍त दूसरी तरफ शैंपेन पी रहे थे और अंदर टॉयलेट में वो मेरे साथ हैवानियत कर रहा था। आपको बता दें कि एलिजाबेथ की पूरी कहानी ब्रिटेन के चैनल 5 पर दिखाई जाएगी।

यह भी पढें   वित्तमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले और निर्मला सीतारमण बीच मुलाकात

जब मैं प्रेग्‍नेंट होती तो ही उसके हैवानियत से बच पाती
एलिजाबेथ ने कहा कि शादी के 27 सालों तक पति मेरे साथ रेप या यौन हिंसा जारी रखा। उसने बताया कि सिर्फ जब मैं प्रेग्‍नेंट थी उसने ऐसा नहीं किया। हमारे दो बच्‍चे हैं, मैं सोचती हूं कि मेरे 6 बच्‍चे होते तो मुझे उससे बचने का और समय मिलता। उसने बताया कि पति महिला के साथ घर में जो भी करता था, बाहरी दुनिया के लोगों के लिए दोनों परफेक्ट कपल थे। महिला ने कहा- वह बहुत अच्छा पिता था। हमने साथ दुनिया घूमी और एडवेंचर किया। दोस्त हमारे रिश्ते को लेकर जलते थे। लेकिन असल में एलिजाबेथ एक सेक्स स्लेव से थोड़ी अलग जिंदगी जी रही थी।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

वो जो चाहता करता था मैं बस पड़ी रहती थी
एलिजाबेथ ने बताया कि उसे पहले से ये तो पता था कि उसके पति का सेक्‍शुअल टेस्‍ट थोड़ा अलग है लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि वो इतना हिंसक होगा। महिला के मुताबिक, शादी के दिन टॉयलेट में पति ने जो किया वह क्रूर व्यवहार था और काफी दर्द हुआ। महिला ने कहा- यह सामान्य नहीं था। उसने कभी किस नहीं किया। इसमें कुछ भी प्यारा नहीं था। बस वह जो चाहता था, करता था, मैं बस पड़ी रहती थी।
ड्रग्‍स देकर अचेत अवस्‍था में भी करता था रेप, बनाता था VIDEO
एलिजाबेथ ने कहा कि यह भी पता चला था कि पति उसे ड्रग देता है और अचेत अवस्था में भी उसके साथ रेप करता है। पति वीडियो भी बनाया करता था। महिला को डर लगता था कि पति उसे मार सकता है। तब उसने पति को कहा था- वह ऐसे नहीं रह सकती।
source:oneindia.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com