Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम–राजपा द्वारा प्रदेश दो में दो–तिहाई सिट में जीत हासिल करने की दावा

 

राजविराज, २६ नवम्बर । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राजपा गठबंधन ने दावा किया है कि २ नम्बर प्रदेश में यह गठबंधन दो तिहाई सिटों में जीत हासिल करेनेवाली है । फोरम–राजपा गठबंधन द्वारा शनिबार सप्तरी, राजविराज में आयोचित चुनावी सभा में बोलते हुए दोनों दल सम्बद्ध नेताओं ने ऐसी दावी की है । नेताओं ने मतदाताओं से अपील भी किया कि गठबंधन को दो–तिहाई मत दें ।


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा– ‘दो–तिहाई मत प्राप्त कर आठ जिला में मधेश राज्य स्थापना किया जाएगा, बांकी जिला प्राप्ति के लिए संघर्ष किया जाएगा ।’ अध्यक्ष यादव को कहना था कि प्रमुख राजनीतिक दलों ने मधेश के २२ जिला को ८ जिला में सिमित कर दिया है । उन्हों ने यह भी कहा कि मधेस सरकार निर्माण होने के बाद मधेस को प्राप्त आर्थिक स्रोत मधेश में ही रखा जाएगा और मधेस–पुलिस, मधेस–लोकसेवा लगायत अपनी ही प्रशासनिक संरचना निर्माण किया जाएगा ।
सभा को सम्बोधन करते हुए राजपा के शीर्ष नेता राजेन्द्र महतो ने कहा कि बुलेट की जवाफ ब्यालेट से दिया जाएगा । उनका कहना है कि मधेशी जनता अधिकार माग रही थी, लेकिन मलेठ लगायत अधिकांश स्थान में गोली मार कर मधेशवासी जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास हो गया । नेता महतो ने कहा– ‘मधेस विरोधी संविधान में हस्ताक्षर करनेवाले काग्रेस, एमाले और माओवादी में मधेस से प्रतिनिधित्व करनेवाले नेताओं को अब जवाब देनेका वक्त आ गया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *