Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के लिए नहीं, नेपाली जनता के लिए संविधान संशोधन किया जा सकता हैः ओली

 

झापा, २ नवम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि चुनाव सम्पन्न होेन के बाद संविधान संशोधन किया जा सकता है । लेकिन उनका शर्त है– संशोधन संबंधी मुद्दा भारतीय मुद्दा सम्बोधन के लिए नहीं, नेपाली जनता के लिए होना चाहिए । शनिबार झापा निर्वाचन क्षेत्र नं. ५ कमल गांवपालिका–५ में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘संविधान गतिशील दस्तावेज है । आवश्यकता होने पर संविधान किया जा सकता है और संशोधन के लिए राष्ट्रीय आवश्यकता महसुस होना चाहिए ।’ अध्यक्ष ओली ने आगे कहा कि भारत को खुश करने के लिए नेपाल में संविधान संशोधन करने की जरुरत नहीं है । उन्होंने कहा– ‘अगर ऐसा करते हैं तो वह राष्ट्रीय स्वाधिनता और राष्ट्रहित विपरित हो जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *