Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिस्फोटनकारी ऊपर विशेष निगरानी, सुरक्षा अधिकारी को गोली चलाने का अधिकार

 

काठमांडू, ३ दिसम्बर । प्रदेश और प्रतिनिसभा निर्वाचन को लक्षित कर देश भर बम बिस्फोट हो रहा है । चुनावी प्रचार–प्रसारस्थल अथवा उम्मीदवार लक्षित आक्रमण में बढ़ोत्तरी होने के कारण गृह मन्त्रालय ने विशेष सतर्कता अपनाया है । आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक के अनुसार गृह मन्त्रालय ने सुरक्षा आधिकारी को आक्रमणकारी के ऊपर गोली चलाने का अधिकार भी दिया है । गृहसचिव मोहनकृष्ण सापकोटा के अनुसार घटना में नेत्रविक्रम चन्द विप्लव नेतृत्व के नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी की संलग्नता ज्यादा दिखाई दे रहा है । उन्होंने कहा है– ‘उक्त समूह ने चुनाव को असफल बनाने का घोषणा की है और विस्फोट में ही वही समूह दोषी है, हमारी निष्कर्ष यही है ।’ उनका कहना है कि विस्फोटनजन्य घटना को इन्कार कर विप्लव समूह ने आज तक कोई विज्ञप्ति सार्वजनिक नहीं किया है । गृहसचिव सापकोटा ने कहा– ‘इसीसे पुष्टि होता है कि बिस्फोट और उम्मीदवारों के ऊपर जो आक्रमण हो रहा है, उसमें विप्लव माओवादी का ही हाथ है ।’

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य

गृह सचिव सापकोट ने यह भी कहा है कि विप्लव माओवादी ने घटना में अन्य समूह को भी परिचालित किया है । उनका कहना है कि घटना में भाडे से लाए गए समूह भी परिचालित है । सापकोटा ने आगे कहा– ‘शुक्रबार धादिङ से दो भारतीय नागरिक हथियार और विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुए हैं, हमारी आशंका है कि उन लोगों को भी विप्लव समूह ने ही परिचालित किया है । चुनाव विरोधी घटना बढ़ जाने के कारण निर्वाचन लक्षित सुरक्षा रणनीति भी परिवर्तन किया गया है । समाचार स्रोत ने कहा है कि सुरक्षा निकायों को अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शंका हो गई, तो गोली भी चला सकती है । गृह मन्त्रालय द्वारा शनिबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा गया है कि अब निर्वाचन विरोधी घटना में नियन्त्रण में आ जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed