Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा में फोरम नेपाल की दबदबा, बाम गठबंधन पत्तासाफ

 

वीरगंज, १२ दिसम्बर । देशभर में बाम गठबंधन जिस तरह मजबूत है, पर पर्सा जिला में उतना ही कमजोर दिखाई दे रहा है । क्योंकि पर्सा जिला से एमाले और माओवादी ने एक भी सिट में जीत हासिल नहीं किया है । प्रदेश और प्रतिनिधिसभा दोनों में बाम गठबंधन यहां पत्तासाफ हो गया है । लेकिन यहां नेपाली कांग्रेस ने दो प्रदेशसभा में जीत हासिल किया है ।

पर्सा जिला में प्रतिनिधिसभा के लिए ४ और प्रदेशसभा के लिए ८ निर्वाचन क्षेत्र है । ४ प्रतिनिधिसभा सदस्य में से ३ में संघीय समाजवादी फोरम ने जीत हासिल किया है और १ में राजपा ने जीत हासिल की है । इसीतरह प्रदेशसभा के लिए ८ निर्वाचन क्षेत्रों में से ५ स्थान में फोरम नेपाल, २ स्थान में नेपाली कांग्रेस और १ स्थान में राजपा नेपाल ने जीत हासिल किया है । स्मणीय है, कूल १४ स्थानीय तहों में से एमाले और माओवादी ने ५ स्थानीय तहों में जीत हासिल किया था । लेकिन प्रतिनिधि और प्रदेशसभा में एमाले और माओवादी दोनों पत्तासाफ हो गया है ।

यह भी पढें   शिक्षा ऐन लाने से पहले सातों प्रदेश में ‘शिक्षा संवाद’ अभियान चलाएगा मंत्रालय

पर्सा जिला से प्रतिनिसभा के लिए विजयी उम्मीदवार निम्न प्रकार है–
पर्सा–१ प्रदीप यादव, फोरम नेपाल
पर्सा–२ विमल श्रीवास्तव, फोरम नेपाल
पर्सा–३ हरिनारायण रौनियार, फोरम नेपाल
पर्सा– ४ लक्ष्मणलाल कर्ण, राजपा

पर्सा जिला से प्रदेशसभा के लिए विजयी उम्मीदवार निम्न प्रकार है–
पर्सा १ कः जनत अंसारी, फोरम नेपाल
पर्सा १ खः लालबाबु राउत, फोरम नेपाल
पर्सा २ कः राजेश्वर प्रसाद शा, नेपाली कांग्रेस
पर्सा २ खः रमेशप्रसाद कुर्मी, राजपा
पर्सा ३ कः अब्दुलरहिम अंसारी, फोरम नेपाल
पर्सा ३ खः प्रहलादगिरी गोस्वामी फोरम नेपाल
पर्सा ४ कः शंकरप्रसाद चैधरी, नेपाली कांग्रेस
पर्सा ४ खः सिंगासान सा कलावार, फोरम नेपाल

यह भी पढें   "सफलता हिमखंड है,संघर्ष उसका अदृश्य संसार" : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com