एमाले–माओवादी दीर्घकालिन एकता सम्भव नहींः प्रदीप गिरी
काठमांडू, २३ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रदीप गिरि को मानना है कि नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र बीच दीर्घकालिन एकता सम्भव नहीं है । माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड को चमत्कारिक व्यक्तित्व मानते हुए कांग्रेस नेता गिरी ने ऐसा दावा किया है । स्व. कृष्णप्रसाद भट्टराई की ९४वे जन्मजयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘तत्काल के लिए एकता हो सकता है, लेकिन बाद में प्रचण्ड ही उस एकता को तोड़कर बाहर आएंगे ।’
चमत्कारिक व्यक्तित्व के रुप में प्रचण्ड को प्रशंसा करते हुए नेता गिरी ने आगे कहा– ‘प्रचण्ड जी में जो चमत्कारिक व्यक्तित्व है, उसमें सिर्फ दो विकल्प बांकी रहता है । एक– वह एमाले के साथ एकीकरण प्रक्रिया में ही सहभागी नहीं होंगे, दूसरी– अगर एकता प्रक्रिया में शामी हो भी जाएंगे तो बाद में ४० प्रतिशत लेकर वह पार्टी से अलग हो जाएंगे ।’ लेकिन उन्होंने कामना किया है एकता प्रक्रिया सफलता पूर्वक सम्पन्न हो सके ।

