छिन्ताङ हत्याकाण्ड में मारे गए ३६ लोगों को शहीद घोषणा
काठमांडू, १२ जनवरी । वि.सं. २०३६ साल में धनकुटा के छिन्ताङ में राज्य पक्ष द्वारा मारे गए ३६ लोगों को नेपाल सरकार ने शहीद घोषणा किया है । शुक्रबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने हत्याकाण्ड के ३८ साल बाद मृतकों को शहीद घोषणा किया है । स्मरणीय है, वि.सं. २०३६ साल कार्तिक २६ गते छिन्ताङ में तत्कालीन भूमिगत विद्रोही समूह ने एक राजनीतिक कार्यक्रम रखा था, उसी समय में राज्य द्वारा परिचालित सुरक्षाकर्मी ने आक्रमण कर १६ लोगों की हत्या की थी ।
इसीतरह सरकार ने आगामी वैशाख १ गते से राष्ट्रीय आर्थिक गणना करने की घोषणा भी की है । और लाइभस्टक सेन्टर युन्नोभेसन आयोजना के लिए विश्व बैंक से प्राप्त लगभग ८ अर्ब रुपये का ऋण सहयोग स्वीकार करने का निर्णय मन्त्रिपरिषद् बैठक ने किया है । सूचना तथा संचारमन्त्री मोहन बहादुर बस्नेत के अनुसार नेपाल न्यायसेवा की विशिष्ठ श्रेणी में महेन्द्रनाथ उपाध्याय को पदोन्नती करने का निर्णय भी सरकार ने किया है ।

