Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाम गठबंधन के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय शक्ति सक्रिय हैंः शाही

 

भक्तपुर, १४ जनवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता महेन्द्रबहादुर शाही ने कहा है कि बाम गठबंधन टूटाने के लिए देशी–विदेशी शक्ति सक्रिय हो रहे हैं । रफत संचार क्लब द्वारा आइतबार भक्तपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंन कहा– ‘अन्तर्राष्ट्रीय शक्ति केन्द्र नेपाल में बाम गठबंधन और लोकतान्त्रिक गठबन्धन किसी को भी मजबूत देखना नहीं चाहता है । अभी बाम गठबंधन को विभाजित कर ऐसे शक्ति अपनी स्वार्थ के लिए आगे बढ़ा है । उन लोगों के लिए नेपाल अस्थिर रहना ही ठीक रहेगा ।’ नेता शाही का यह भी कहना है कि नेपाल में बहुत सारे ऐसे अन्तर्राष्ट्रीय शक्ति केन्द्र हैं, उनके लिए नेपाल आर्थिक रुप में समृद्ध होना ठीक नहीं रहेगा । लेकिन नेता शाही ने कहा कि अब बाम गठबंधन को विभाजन करने की ताकत उनके पास नहीं है ।

यह भी पढें   सञ्चारकर्मी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने १०९ वीं बार किया रक्तदान


नेता शाही ने कहा कि देश को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाना है तो बाम गठबंधन की ओर से एमाले की अध्यक्ष केपीशर्मा ओली प्रधानमन्त्री, पुष्पकमल दाहाल को एकीकृत पार्टी का अध्यक्ष बनाना चाहिए । उन्होंने यह भी दावा किया है कि ६ नम्बर प्रदेश के लिए वह मुख्यमुन्त्री के दावेदार भी हैं । नेता शाही ने कहा– ‘६ नम्बर प्रदेश के मुख्यमन्त्री के लिए मैं योग्य हूं, जिम्मेवारी बहन करने के लिए तैयार भी हूं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com