Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा अलोकतान्त्रिक बनते जा रहे हैंः डा. कोइराला

 

विराटनगर, १ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को अपनी पद से इस्तिफा देना चाहिए । नेता कोइराला को कहना है कि नैतिक रुप में प्रधानमन्त्री देउवा को पद में रहने का कोई भी अधिकार नहीं है, इसीलिए उन्हें नैतिकता के आधार में इस्तिफा देनी चाहिए ।
विराटनगर स्थिति कोइराला निवास में विहीबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘जनता ने नेपाली कांग्रेस को प्रतिपक्ष में रहने के लिए कहा है । ऐसी अवस्था में हमारे प्रधानमन्त्री के पास नैतिकता है तो उनको तुरुन्त इस्तिफा देना चाहिए ।’ अपने ही पार्टी सभापति के ऊपर गम्भीर आरोप लगाते हुए डा. कोइराला ने आगे कहा– ‘देउवा अलोकतान्त्रिक बनते जा रहे हैं । उनके पास नैतिकता किस चीज का नाम है, वह भी पता नहीं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *