देउवा विधान विपरित चल रहे हैंः प्रकाशमान सिंह
काठमांडू, ४ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा पार्टी विधान के विपरित चल रहे हैं, इसीलिए कांग्रेस में समस्या आ रही है । नेपाली कांग्रेस कास्की द्वारा आइतबार पोखरामा आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता सिंह ने कहा– ‘पार्टी सभापति जी विधान के विपरित चल रहे हैं । मैं कहता हूं विधान के अनुसार ही पार्टी को संचालन करना चाहिए । लेकिन वह नहीं सुनते हैं । उलटे ही मुझे ही आरोप लगाया जाता है कि मैं पार्टी विभाजन कर रहा हूं ।’ नेता सिंह का कहना है कि पार्टी संस्थागत ढंग से संचालन होना चाहिए, व्यक्तिगत इच्छा और स्वतन्त्रता से नहीं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह भी कहा की आगामी दिन में नेपाली कांग्रेस चुप बैठनेवाली नहीं है । भावी सरकार प्रति संकेत करते हुए उन्होंने कहा– ‘बाम गठबंधन कहता हैं कि सरकार में हमारा बहुमत है । यही कहावत के अनुसार अगर बाम गठबंधन संविधान और कानून के विपरित चलने लगा तो नेपाली कांग्रेस बाम गठबंधन की सर्वसत्तावाद को स्वीकार करनेवाली नहीं है, इसका प्रतिरोध होगा ।’ कांग्रेस को प्रजातान्त्रिक शक्ति बताते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘कम्युनिष्ट पार्टी में आवद्ध राजनीतिक कार्यकर्ता नेपाली कांग्रेस को आरोप लगाते हैं कि नेपाली कांग्रेस हरदम सत्ता में रहती है । हमारे विरुद्ध गोयबल्स शैली में दुष्प्रचार किया जाता है । लेकिन हम लोग उसका प्रतिकार नहीं करते । जब झूठ हजार बार दोहराया जाता है, तब लोगों को लगता है कि वही सत्य है । नेपाली कांग्रेस के सन्दर्भ में भी ऐसा ही हो रहा है ।’

