Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव के बाद देउवा द्वारा की गई हर नियुक्ति खारीज करने की तैयारी

 

काठमांडू, १६ फरवरी । चुनावी परिणाम के बाद देउवा सरकार ने की गई हर नियुक्त खारीज करने की तैयारी में वर्तमान सरकार लगी है । इसके लिए व्यावहारिक और कानुनी पक्ष के बारे में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली विचार–विमर्श कर रहे हैं । समाचार स्रोत के अनुसार व्यावहारिक और कानुनी रुप में सहज हर गैरकानुनी नियुक्ति और निर्णय खारीज करना चाहते हैं, प्रधानमन्त्री ओली ।
चुनाव के बाद देउवा सरकार ने विभिन्न मन्त्रालय अन्तर्गत दर्जनों राजनीतिक नियुक्त किया है । चुनावी आचार संहिता लागू होते वक्त भी देउवा ने विभिन्न नियुक्त और निर्णय किया था । हर नियुक्ति और निर्णय जो कानुनी और व्यावहारिक रुप में खारीज किया जा सकता है, उस को खारीज करने के लिए प्रधानमन्त्री ओली अपने निकट कुछ व्यक्ति कानुन व्यावसायियों से विचार–विमर्श कर रहे हैं । कुछ ही दिन में इसके संबंध में औपचारिक निर्णय किया जाएगा ।
नियुक्ति पानेवाले कुछ व्यक्ति बर्खास्ती में पड़ते हैं तो वह अदालत में जा कर पुनर्बहाली भी हो सकते हैं । इसीलिए संसद से संकल्प प्रस्ताव पारित कर एकमुष्ठ रुप में देउवा द्वारा की गई निर्णय खारीज करने की संबंध में भी विचार–विमर्श चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *