Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूह बैठक काठमांडू में शुरु

 

काठमांडू, २४ फरवरी । नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूह (इपिजी) की ७वें बैठक काठमांडू में शुरु हुआ है । नेपाल–भारत संबंध को थप सुदृढ और सुमधुर बनाने की उद्देश्य से इपिजी गठन हुआ है । नेपाल–भारत बीच रहे पुराने सन्धी को पुनरावलोकन, खुला सीमा के कारण उत्पन्न समस्या को व्यवस्थापन आदि विषयों में इपीजी में विचार–विमर्श हो रहा है । इपिजी की बैठक हर तीन महिने में की जाती है । बैठक कल आइतबार तक जारी रहेगा ।

यह भी पढें   नेपाल मानव धर्म सेवा समिति के आयोजन में २९ लोगोंद्वारा रक्तदान


जारी बैठक में दो देशों के बीच रहे सुरक्षा संवेदनशीलता, जलस्रोत, व्यापार, सांस्कृतिक संबंध आदि के बारे में विचार–विमर्श हो रहा है । इपिजी समूह में दो देशों के बौद्धिक व्यक्तित्व, कुटनीतिज्ञ एवं भूगोलविद् हैं । नेपाल–भारत संबंध के बारे में समग्रता में अध्ययन कर सुझाव सहित प्रतिवेदन तैयार करना इपिजी का उद्देश्य है ।
समूह में नेपाल की ओर से कुटनीतिज्ञ तथा पूर्व परराष्ट्रमन्त्री डा. भेषबहादुर थापा, परराष्ट्रविद् डा. राजन भट्टराई, संविधानविद् नीलाम्बर आचार्य, कानुनविद् सूर्यनाथ उपाध्याय सदस्य हैं । इसीतरह भारत की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नेता भगतसिंह कोशियारी, पूर्वराजदूत जयन्त प्रसाद, प्राध्यापक महेन्द्र पी लामा और भुवनचन्द्र उप्रेती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com