दाे लाख घूस सहित घरेलु हाकिम गिरफ्तार
घरेलु तथा साना उद्योग कार्यालय लहान के उद्योग अधिकृत राजेन्द्रकुमार लालकर्ण बुधवार शाम काे करीब ६ : २५ बजे अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग इटहरी के टोली द्वारा दो लाख घुस सहित रङ्गे हाथ गिरफ्तार किया गया है । अधिकृत कर्णको २ लाख रकम सहित घरेलुके अफिसियल क्वाटर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी एसपी किसनसिंह थापा ने दी है । घरेलु कार्यालय लहान अन्तरगत मेडाप के सहयोग मे संचालन रहे लघु उद्यम विकास कार्यक्रम का रकम निकासा के लिए प्रमुख कर्ण ने एनजिओ संचालक से १० प्रतिशत कमीशन माग करने का आरोप है । कार्यालय प्रमुख कर्ण के अनुसार तीन संस्था मध्ये मानव अधिकार वातावरण (हुरेन्डेक) उदयपुर लघु उद्यम विकास कार्यक्रम के लिए सेलेक्ट हुवा था । उक्त संस्था द्वारा करीब ६ महिना से कार्यक्रम संचालनमे था और २० प्रतिशत रकम निकासा भी हो चुका था । कर्ण ने कहा कि ‘ बुधबार उक्त संस्था का दो शक्स आया और मेरे क्वार्टर मे दो लाख रख के चलागया । ” कार्यक्रम लगभग ६८ लाख का था । उक्त शीपमुलक कार्यक्रम सिरहा जि्लाभर संचालन मे है ।



