Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली प्रदेश ने समृद्धि के लिए सुरक्षा अभियान ‘सड़क सुरक्षा कार्यक्रम’ किया संचालित

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ मार्च ।
कर्णाली प्रदेश ने समृद्धि के लिए सुरक्षा अभियान अंतर्गत ‘सड़क सुरक्षा कार्यक्रम’ संचालित किया है । आंतरिक मामला तथा कानून मंत्रालय के आयोजन में प्रदेश की राजधानी सुर्खेत के वीरेंद्रनगर समेत दसों जिलों में एक साथ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन करत हुए मुख्यमंत्री महेंद्र बहादुर शाही ने कहा कि प्रदेश ने समृद्धि के लिए सड़क सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ाया है । सडक सुरक्षा कार्यक्रम में आयोजना होते समय में हि जनकपुर–ढल्केबर सडकखंड में दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया ।

यह भी पढें   सुरक्षा समिति का निर्णय.. भारत से नेपाल आने वालों को अनिवार्य रुप से परिचयपत्र दिखाना होगा

मरने वालों में जनकपुर उपमहानगरपालिका वार्ड नंबर १४ के २९ वर्षीय प्रवीण कुमार राउत और वार्ड नंबर १९ के २३ वर्षीय कृष्ण साह शामिल हैं । ये जानकारी धनुषा जिला पुलिस ने दी ।

इसीतरहा, बझांग में मिट्टी के धँसने में दबकर २ महिलाओं की मौत हो गई । खप्तड़ छान्ना गाँवलिका ३ नुवाकोट गाँव की ३० वर्षीया रत्ना देवी पाध्या और मायके आई हुई २८ वर्षीया सुनीता देवी जोशी की मिट्टी के धँसने में दबने से मौके पर ही मौत हो गई । मिट्टी खोदने के क्रम में ये हादसा हुई । इस हादसे में अन्य दो महिलाएँ भी घायल हो गईं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com