Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में हलुवाई समाज की बैठक संम्पन    

 

माला मिश्रा, बिराटनगर । हलुवाई समाज कल्याण सेवा समिति की एक बैठक बिराटनगर रानी स्थित विद्या विकास  विद्यालय प्रांगण में  आयोजित की गयी । बैठक की अध्यक्षता  जुनारबी साह ने किया ।  इस मौके पर मुख्य  अतिथि  के रूप में समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष  ललन प्रसाद साह , विशिष्ट अतिथि क्रमशः  समाजसेवी राजेश गुप्ता , इलाका प्रहरी कार्यालय रानी के प्रहरी निरीक्षक संतोष निरौला , वरिष्ट पत्रकार बरुण मिश्रा ,बजरंग गांधी , अमृत साह ,प्रेम साह , पवन साह, डॉ राजेन्द्र साह , रामविष्णु साह मौजूद थे । बैठक में सर्वसम्मति से  13 परुष और 13  महिला सदस्य वाली कमिटी गठन किया गया । इस मौके पर 11 ब्योबृद्ध लोगों  को अतिथियो  के  हाथों साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । बैठक में 10 सदस्योंवाली  सलाहकार कमिटी का भी गठन किया गया । बैठक में वक्ताओं ने  सामाजिक कुरीति यथा  दहेज प्रथा  सहित  बिभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की । कार्यक्रम में कमिटी के सभी नये लोगों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में  कमलेश गुप्ता ,चंदन साह ,संतोष साह ,रामचंद्र साह , मंटु गुप्ता सहित  अन्य सदस्यगण मौजूद थे ।

यह भी पढें   महेश सम्मानचिन्ह 2026 समारोह संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *