Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 4 अप्रैल 2018

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखें, वाद-विवाद में न फंसे। शत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

 वृषभ (Taurus): परिवार के साथ सामाजिक समारोह में बाहर घूमने जाएंगे और आनंद से समय व्यतीत करेंगे। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। साझेदारी से लाभ होगा। अचानक धनलाभ और विदेश से समाचार मिल सकता है।

मिथुन (Gemini): अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों को लाभ होगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैन कर सकता है। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। अचानक धनखर्च होने की संभावना है। प्रिय जनों के बीच वाद-विवाद होने से खटास आ सकती है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करें। परिजनों को आपसे असंतोष हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों-स्वजनों से हुई मुलाकात से मन आनंदित हो उठेगा।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: प्रधानमंत्री और सभी मंत्री देंगे एक महीने का वेतन राहत कोष में

सिंह (Leo): मानसिक अस्वस्थता रहेगी, परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। माताजी के साथ अनबन हो सकती है या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज तैयार करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी।

कन्या (Virgo): भाई-बहनों के साथ मेलजोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सफलता मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे। किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।

यह भी पढें   अधिकृत नकुल शर्मा का शव गोरखा में मिला

तुला (Libra): आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक(Scorpio): शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। परिजनों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजनों के साथ मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है।

धनु (Sagittarius): आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार विवाद हो सकता है। दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

मकर (Capricorn): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी। व्यापारियों और नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा।

यह भी पढें   नेपाल प्रहरी ने कंचनपुर से दो भारतीय पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया

कुंभ (Aquarius): आजका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की अप्रसन्नता से मन व्यग्र हो सकता है। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। प्रमोशन और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces): आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ हो सकती है। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा हो सकती है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतान की वजह से चिंतित हो सकते हैं। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com