जनता के हित में भारतीय दौरे को केन्द्रित किया जाएगाः प्रधानमंत्री ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ अप्रील ।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मैत्रीपूर्ण निमंत्रण पर इसी चैत २३ गतें से २५ गतें तह होने वाले भारत के राजकीय दौरे के बिषय में प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने संघीय संसद को जानकारी कराई हैं ।
प्रतिनिधिसभा की हुई बैठक में प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि इस बार दों पक्षीय संबन्धों को अधिक मजबुत बनाने के साथ ही देश और जनता के हित में भारतीय दौरे को केन्द्रित किया जाएगा ।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा देश की समृद्धि के लिए पडोसी देश भारत और चीन के साथ संतुलीत संबन्ध कायम करने की नीती सरकार की हैं ।
भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ओली ,भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,राष्ट्रपति रामनाथ कोबिन्द,उपराष्ट्रपति ,मंत्री गण ,बिभीन्न दल के नेता ,भारतीय उद्योग व्यवसायीओं के साथ मुलाकात करेंगे ।

