गंगा में पानीजहाज, भारत भ्रमण की प्रथम प्राथमिकता
काठमांडू, ५ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली भारत भ्रमण में जा रहे हैं, भ्रमण के दौरान प्राथमिक मुद्दा क्या हो सकती है ? इसके बारे में राजनीतिक तथा कुटनीतिक क्षत्रों में काफी चर्चा–परिचर्चा जारी है । ऐसी ही अवस्था में प्रधानमन्त्री ओली ने अपनी भारत भ्रमण संबंधी प्राथमिकता सार्वजनिक किया है । उन्होंने कहा कि गंगा नदी में नेपाली पानीजहाज संचालन संबंधी मुद्दा को प्रधानमन्त्री ओली प्राथमिक मुद्दा के रुप में उठाउने जा रहे हैं, जो भूपरिवेष्टित देशों की समुद्र तक पहुँच के लिए अधिकार भी है । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।
बुधबार सम्पन्न नेकपा एमाले स्थायी समिति बैठक में प्रधानमन्त्री ओली ने अपनी एजेण्डा के बारे मेंं कहा है । प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि पारवहन सुविधा नेपाल की अधिकार है, इसीलिए इस अजेण्डा को भारत भ्रमण के दौरान उठाया जाएगा । प्रधानमन्त्री ने कहा है कि कोसी और गण्डक सम्झौता में भी इन विषयों में उल्लेख है, लेकिन अभी तक कार्यान्वयन नहीं हो रहा है ।
स्मरणीय है, प्रधामन्त्री ओली पहले से ही कह रहे है कि दो साल के भीतर समुद्र में राष्ट्रीय ध्वजावाहक पानीजहाज संचालन किया जाएगा । अपनी उक्त योजना को मुर्त रुप देने के लिए ही प्रधानमन्त्री इस एजेण्डा को प्राथमिकता दे रहे हैं । कहा भी जाता है कि भारतीय शहर पटना के साथ जुड़ा हुआ गंगा नदी में पानीजहाज संचालन कर नेपाल की कोसी, गण्डकी और कर्णाली नदी होते हुए समान आर्यात–निर्यात किया जा सकता है ।

