वर्तमान परिस्थिति में पाकिस्तान के कारण सार्क सम्मेलन सम्भव नहीं : माेदी
नई दिल्ली ८ अप्रील
नेपाल के प्रधानमंत्री भारत यात्रा में हैं । उन्हाेंने भारत से अाग्रह किया कि सार्क सम्मेलन काे पुनः शुरु किया जाय ।परन्तु पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन जारी रखने का हवाला देते हुए भारत ने शनिवार को कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) पर आगे बढ़ना बेहद कठिन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच बातचीत के दौरान दक्षेस बैठक आयोजित करने का मसला उठा था। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया, ‘प्रधानमंत्री (मोदी) ने कहा कि उन्होंने काठमांडू सम्मेलन में बेहद उत्साह से हिस्सा लिया था, लेकिन वर्तमान में सीमा पार आतंकवाद की स्थिति के मद्देनजर ऐसी पहल पर आगे बढ़ना मुश्किल है।’


