Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 9 अप्रैल, कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष (Aries): व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आज आप करेंगे। प्रत्येक कार्य का निर्णय उसे व्यवहारिकरूप से विचार करने के बाद लें। कार्यभार के कारण शिथिलता का अनुभव होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 वृष (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से सात्विकता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी बताते हैं कि क्रोध की भावना आपको हानि पहुँचा सकती है। मान-सम्मान का ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। मंत्र जाप और पूजा भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी।

यह भी पढें   नेपाल के सेना प्रमुख अशोकराज सिग्देल चीन की आधिकारिक यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे

कर्क (Cancer): संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। साझेदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें साथियों से सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। अधिकारियों से विवाद को टालें।

कन्या (Virgo): आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। अचानक धन खर्च होगा। बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिल सकती है। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। शेयर-सट्टा से दूर रहने की गणेशजी चेतावनी देते हैं।

यह भी पढें   आपदा प्रभावित नागरिकों की राहत के लिए थाकस की पहल, प्रधानमंत्री राहत कोष में साढ़े तीन लाख नेपाली का सहयोग

तुला (Libra): गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की सलाह देते हैं। मानसिक उथल-पुथल से परेशान हो सकते हैं। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी भाग्य लाभ दिलाएगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

धनु (Sagittarius): गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता मिलने में दिक्कत आएगी। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: ऊपरी त्रिशूली-1 परियोजना की सुरंग से 11 और शव बरामद

मकर (Capricorn): ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गिरने या चोट लगने से संभालने के लिए गणेशजी कहते हैं।

कुंभ (Aquarius): पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन संभव है। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचते रहें। किसी का भला करने में हानि उठाने का समय आ सकता है।

मीन (Pisces): समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और जीवनसाथी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com