ओली–प्रचण्ड एकल बैठक
काठमांडू, १५ अप्रिल । नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री और एमाओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बीच आज ही एकल बैठक होने जा रहा है । प्रधानमन्त्री ओली रारा पर्यटन महोत्सव से काठमांडू आ चुके हैं । नेकपा एमाले स्रोत के अनुसार शाम दोनों नेताओं के बीच पार्टी एकता संबंधी प्रसंग को लेकर एकल बैठक होने जा रहा है ।
पहले से ही समाचार आ रहा है कि दोनों पार्टी के शीर्ष नेता आगामी वैशाख ९ गते पार्टी एकता के लिए सहमत हैं । लेकिन पिछली बार एमाओवादी की ओर से सार्वजनिक कुछ मांग और अभिव्यक्ति के कारण बहुतों का विश्लेषण है कि वैशाख ९ गते पार्टी एकता सम्भव नहीं है । ऐसी ही अन्यौलतापूर्ण अवस्था में दो पार्टी के शीर्ष नेता के बीच भेटवार्ता होने जा रहा है । समाचार स्रोत ने कहा है कि भेंट आज ही होने जा रहा है, यद्यपि समय तय नहीं है ।
एमाले स्रोत न कहा है कि दोनों नेताओं के बीच एकल बैठक समाप्त होने के बाद एकता संयोजन समिति बैठक किया जाएगा । स्मरणीय है, आज ही माओवादी भातृ संगठन योङ कम्युनिष्ट लिग (वाईसीएल) प्रतिनिधियों ने एमाओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड से भेट कर एकीकृत पार्टी की विधान में जनयुद्ध शब्द और केन्द्रीय समिति में ५० प्रतिशत हिस्सा रखने के लिए आग्रह किया है ।

