सरकार के पास महत्वाकांक्षी योजनाएं है, कार्यान्वयन करके दिखाएः डा. खड्का
काठमांडू, १५ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा सांसद डा. नारायण खड्का ने कहा है कि वर्तमान सरकार के पास अति महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं । लेकिन उन योजनाओं को कार्यान्वयन करके दिखाने के लिए सांसद् खडका ने सरकार को चुनौती दिया है । रिपोर्टर्स क्बल द्वारा आइतबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद् खड्का ने कहा– ‘सरकार के पास अति महत्वाकांक्षी विभिन्न योजनाएं है । लेकिन उसको कार्यान्वयन के लिए सिर्फ दो तिहाई बहुमत और राजनीतिक स्थिायित्व होना ही काफी नहीं है, हर क्षेत्र को सन्तुलित रखना भी जरुरी है ।’

नेता खड्का को मानना है कि अगर नेपाली कांग्रेस सरकार को साथ नहीं देगी तो सरकार की हर योजनाएं असफल हो सकती है । उन्होंने कहा कि प्रमुख प्रतिपक्षी को साथ पाने के लिए सरकार को सन्तुलित होकर आगे बढ़ने जरुरत है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रमुख प्रतिपक्षी दल के पास ६३ सांसद हैं, उन लोगों को भी साथ लेकर सरकार को चलना होगा । अगर दो तिहाई की दम्भ पर सरकार आगे बढ़ती हैं तो सन्तुलन बिगड़ सकता है ।’
नेता खड्का ने यह भी कहा के कि वर्तमान सरकार लोकतन्त्र के प्रतिबद्ध है या नहीं, उसको देखना भी बांकी ही है । उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर सरकार लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता से बिचलित दिखाई देती है तो कांग्रेस से आबद्ध लाखों क्रियाशील सदस्य चुपचाप बैठनेवाले नहीं हैं ।

