प्रशासनिक संक्रमणकाल शुरु हो गया हैः मन्त्री पण्डित
काठमांडू, १५ अप्रिल । संघीय मामिला तथा स्थानीय विकास मन्त्री लालबाबु पण्डित ने कहा है कि राजनीतिक संक्रमणकाल खत्म होकर प्रशासनिक संक्रमणकाल शुरु हो गया है । काठमांडू में आइतबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते वक्त मन्त्री पण्डित ने स्वेच्छिक अवकास के लिए निवेदन देनेवाले कर्मचारियों को पुनः काम में वापस होने के लिए आग्रह करते हुए यह बात कहा है । उनका मानना है कि आज प्रशासनिक क्षेत्रों में असहज परिस्थितियां है, ऐसी अवस्था में कर्मचारियों को २४ घण्टा के लिए भी तैयार रहना पड़ता है और सरकार जहां कहें, वहां जाने की जरुरत होती है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री पण्डित ने कहा– ‘कर्मचारियों ने देश की आवश्यकता अनुसार पुरे २४ घण्टा तैयार रहने के लिए शपथ लिया है ।’ उनका कहना है कि कर्मचारी अपनी जायज मांग रख सकते हैं, लेकिन सरकारी निर्णय के खिलाफ नहीं जा सकतें । उन्होंने यह भी कहा कि स्वेच्छिक अवकास सम्बन्धित निर्णय तत्काल के लिए स्थगित की गई है, इसीलिए कर्मचारियों को काम में वापस होना चाहिए ।
मन्त्री पण्डित ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा सेवा–सुविधा मिलने की प्रलोभन से स्वेच्छिक अवकास लेते हैं तो उन लोगों को काम में वापस होना ही चाहिए, अन्य विकल्प नहीं है । स्वेच्छिक अवकास स्थगित संबंधी निर्णय के विरुद्ध कर्मचारी अदालत जा रहे हैं, ऐसी समाचार की ओर संकेत करते हुए मन्त्री पण्डित ने आगे कहा कि अदालत जाना नागरिक की स्वतन्त्रता है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन तत्काल के लिए स्वेच्छिक अवकास संबंधी निर्णय को स्थगित किया गया है । इसीलिए कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्देशित जगहों में जा कर काम करना ही पड़ेगा । नहीं तो सामान्य रुल के अनुसार अवकास ले सकते हैं ।’

