आर्थिक प्रलोभन में न फंसने के लिए आग्रह
काठमांडू, १५ अप्रिल । नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक (आईजीपी) सर्वेन्द्र खनाल ने अपने मातहत के पुलिस अधिकारियों से कहा है कि नागरिक को सेवा देते वक्त किसी भी प्रकार की आर्थिक प्रलोभन के पीछे पड़ने की जरुरत नहीं है । आइतबार पुलिस क्लब भृकुटी मण्डप में आयोजित कार्यक्रम में प्रहरी कर्मचारियों को सम्बोधन करते हुए आईजीपी खनाल ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की सेवा लेने के लिए पुलिस कार्यालय में आते हैं तो उन लोगों को बिना स्वार्थ सेवा देना पुलिस की धर्म है ।
सियिनर से लेकर जुनियर तक के पुलिस अधिकारी सहभागी कार्यक्रम में आईजीपी खनाल ने कहा कि पुलिस के अन्दर व्यक्ति को देखकर काम करने की प्रवृत्ति है । लेकिन उन्हों ने निर्देशन दिया– अब इस तरह का प्रवृत्ति अन्त्य होना जरुरी है ।

