Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 16 अप्रैल 2018: मिथुन राशि वालों को होगी धन प्राप्ति

 

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजन तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें। आज धनप्राप्ति का योग है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

 वृषभ (Taurus): शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रह सकते हैं। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिजनो के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी।

मिथुन (Gemini): अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। आज आपको अच्छा खाना मिलेगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा एवं संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

यह भी पढें   इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा होगी। परिजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पूर्व निर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए सावधान रहें, वाणी पर संयम रखें। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे।

कन्या (Virgo): आज का दिन कोई भी नया कार्य करने के लिए योग्य है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें। आज धन का व्यय अधिक होगा। आज राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें।

तुला (Libra): 
आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बितेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीदी के योग हैं। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान-सन्मान मिलेगा। अच्छे भोजन एवं वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

यह भी पढें   सुनसरी जिला के देवानगंज में साम्प्रदायिक दंगा में शक की घेरे में बंग्लादेशी मौलाना

वृश्चिक (Scorpio): आज आप अनिश्चितता और सुख-शांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे।

धनु (Sagittarius): आज कार्य सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न हों, क्रोध पर संयम रखिएगा। संपत्ति से संबंधित विविध प्रश्नों के विषय में मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास न करें, ज्यादा धन व्यय हो सकता है।

मकर (Capricorn): आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। व्यवसाय और नौकरी में सहकर्मियों की ओर से सहयोग में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतानों के विषय में दुविधा रहेगी।

यह भी पढें   धवल शमशेर राणा और दुर्गा प्रसाईं की ‘जय नेपाल पार्टी’

कुंभ (Aquarius): चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। कोई छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

मीन (Pisces): गणेशजी आज आपको चेतावनी देते हुए यह समझाते हैं कि अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा लड़ाई-झगड़े की आशंका बनी रहेगी। खर्च पर भी संयम रखना अतिआवश्यक है। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com