Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्रिपरिषद बैठक में लिया गया यह निर्णय

 

काठमाडौं–१७ अप्रेल

सरकार ने चीनी का भन्सार महशुल वृद्धि किया है ।  मंगलबार स‌ध्या हुए मन्त्रिपरिषद बैठक में चीनी भन्सार महशुल १५ प्रतिशत  वृद्धि किया गया है । स्वदेशी चीनी के उत्पादन काे प्रोत्साहित करने के लिए चीनी का भन्सार महशुल १५ प्रतिशत से बढाकर ३० प्रतिशत करने का निर्णय लेने की जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवम् संचार तथा सूचना प्रविधि राज्यमन्त्री गोकुल बास्कोटा ने दी है ।  सरकार ने उख के मूल्य में भी  प्रति क्विन्टल ५ रुपैयाँ ५६ पैसा बृद्धि किया है । सरकार के प्रवक्ता बास्कोटा ने कहा है कि चीनी का मूल्य  प्रतिकेजी ७० रुपैयाँ से अधिक नहीं हाेगा ।

यह भी पढें   भारत में नेपाल के नए राजदूत के लिए निश्चलनाथ पाण्डे की सिफारिश, जानिए उनका परिचय

सरकार ने यातायात क्षेत्र से सम्बन्धित संघ, संस्था का दर्ता तथा नविकरण का काम जिला प्रशासन कार्यालय से करने पर भी राेक लगा दिया है ।   सरकार तत्काल संघ अाैर प्रदेश के लिए  आवश्यक आन्तरिक सुुरक्षा व्यवस्था समन्वय सम्बन्धि निर्देशिका भी जारी किया है । प्रदेश में इस  सम्बन्धि कानुन तर्जुमा नहीं हाेने तक लागि आवश्यक निर्देशिका सरकार ने जारी किया है ।

सरकार ने संघ अन्तरगत के मन्त्रालय का विभाग अाैर उसका दरबन्दी भी कटौती करने का निर्णय किया है ।  सरकार ने कर्मचारी संचय कोष के प्रशासक में तुलसीप्रसाद गौतम काे नियुक्त किया है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: ऊपरी त्रिशूली-1 परियोजना की सुरंग से 11 और शव बरामद

सरकार ने विदेशी विनिमय व्यवस्था करने के सम्बन्ध में बने विधेयक के अवधारणा काे भी सैद्धान्तिक सहमति दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com