Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा मिलन केन्द्र का अपहरण करके काठमाडौंकृत किया गया : सभासद ओम प्रकाश शर्मा।

 

पर्सा मिलन केन्द्र, काठमाडौं के आयोजना में, वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ में अन्तर्क्रिया कार्यक्रम सम्पन हुआ। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, प्रदेश नं. २ के सभासद् ओमप्रकाश शर्मा ने पर्सा मिलन केन्द्र का अपहरण करके काठमाडौं में रखने का आरोप लगाया । तीन दशक पहले स्थापना हुए पर्सा मिलन केन्द्र अपने उद्देश्य के विपरीत कुछ व्यक्ति के स्वार्थ पूरा करने के लिए पर्सा मिलन केन्द्र को काठमाडौं में केन्द्रित करके पर्सा के कर्मचारी, व्यवसायी तथा अन्य पेशा में लगे हुए व्यक्ति से जुड़ने के प्रयास को रोक दिया है।

यह भी पढें   दिशाहीन राजनीति, बढ़ता जन-असंतोष और लोकतंत्र के सामने भविष्य की चुनौतियाँ : बिमल सरार्फ
२०४७ साल में पर्सा के मूल निवासी होकर काठमाडौ में रहने वाले कर्मचारी, व्यवसायी, व्यापारी तथा सामान्य नागरिक के साथ-साथ अन्य पेशा के हकहित सुनिश्चित करने के लिए स्थापना हुए पर्सा मिलन केन्द्र के काठमाडौकृत  होने पर दुःख ब्यक्त किया।
 पर्सावासी के काठमाडौं जाने पर  सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, उपचार तथा अन्य क्षेत्र में सहयोग करने के लिए गठित पर्सा मिलन केंद्र पर्सावासी से अलग-थलग पड़ा हुआ है।
कार्यक्रम के सभापति एवं काठमाडौं मिलन केन्द्र की अध्यक्षा रत्नलक्ष्मी श्रेष्ठ ने कहा कि तीन दशक पहले  स्थापना हुए मिलन केन्द्र  जनयुद्ध और मधेस आन्दोलन के कारण पिछले २२ वर्ष से निष्क्रिय रहा, पहले के कमी–कमजोरी तथा त्रुटि को पूरा करने बीरगंज आए है, जल्दी ही वीरगंज से काठमाडौं में व्यापार, व्यवसाय तथा अन्य काम में संलग्न होकर सभी को जोड़ने का काम किया जाएगा।
यह भी पढें   नवलपरासी में बस दुर्घटना होने से ६ लोगों की मृत्यु, १० लोग घायल
कार्यक्रम में प्रमुख जिल्ला अधिकारी विनोदप्रकाश सिंह, प्रहरी उपरीक्षक डा. गणेश रेग्मी, नेत्रज्योति महासंघ के महासचिव श्याम पोखरेल, वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के का.वा. अध्यक्ष गोपाल केडिया, पोखरिया नपा की  उपमेयर सलमा खातुन, समाजसेवी पृथ्वी राजभण्डारी, डा. मोनिका सिंह, आदर्शनगर ग्रीनसिटी के  मुर्ली जलान, मुनि श्रीवास्तव, रम्भा मिश्रा ने  मन्तव्य व्यक्त किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com