Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 26 अप्रैल कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। संतानों को लेकर चिंता रहेगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

 वृष (Taurus): कार्य की सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृपक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों एवं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए उत्तम समय है। संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे-संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा आर्थिक दृष्टि से लाभ होने का योग है।

यह भी पढें   श्वेता दीप्ति की कहानी 'निदान' नारी-विमर्श के परिप्रेक्ष्य में : डा.संध्या सिंह

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह (Leo): आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे। अहं के कारण किसी से मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक धनखर्च होगा। दांपत्यजीवन में मतभेद उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के विभिन्न प्रमुख राजमार्गों पर यातायात प्रभावित

तुला (Libra): मित्रों के साथ मुलाकात होगी। रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलन होगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारीगण और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को बकाया पैसे मिलेंगे। संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होंगे।

धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रूप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिकरूप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रूप से विघ्न आ सकते हैं। हानिकारक विचारों को मन से दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद के प्रसंग उपस्थित होंगे।

यह भी पढें   सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, सुनसरी और सिरहा की हिंसक घटनाओं पर एमाले का गंभीर ध्यानाकर्षण

मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की आशंका है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच पाएंगे। साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आज के दिन को आनंददायक बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को बढ़ाएंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक जीवन के सुख की प्राप्ति होगी। साझेदारी में लाभ होगा।

मीन (Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वभाव में उग्रता और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com