चीन ने दिल खाेलकर किया भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत कहा यह मुलाकात साबित हाेगी मील का पत्थर
वुहान (चीन), आइएएनएस।
चीन के मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बातचीत का जमकर स्वागत किया है। उसने कहा कि दोनों नेताओं के दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक से आपसी इतिहास की मजबूती दिखी और इसने दीर्घकालिक द्विपक्षीय विकास का रास्ता तैयार किया।
भारत-चीन वार्ता ने दीर्घकालिक द्विपक्षीय विकास का रास्ता तैयार किया
अखवार ने कहा कि आपसी संदेह दोनों देशों को सहयोग मजबूत करने और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मसलों पर साथ काम करने से रोकता है। पिछले साल की सीमा की घटना इसका एक उदाहरण है। अखबार ने भारत और चीन को स्वाभाविक साझेदार बताया। उसने कहा कि न तो चीन और न ही भारत एक दूसरे को दुश्मन बताते हैं। इसका मतलब है कि दोनों द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं।
अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि अनौपचारिक बैठक से चीन-भारत संबंध का एक नया अध्याय शुरू हुआ। पीपुल्स डेली ने चिनफिंग के हवाले से कहा कि दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति चीन-भारत दोस्ती का सकारात्मक संकेत है। यह लाभदायक सहयोग बढ़ाने की दो बड़ी उभरती आर्थिक शक्तियों की मजबूत इच्छा को दर्शाता है।


