Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंगल पर मिली प्राचीन मिस्र की महिला सैनिक की मूर्ति

 

एजेंसी, वाशिंगटन

मंगल पर जीवन की संभावना तलाश रहे वैज्ञानिक नासा के खोजी यान क्यूरियोसिटी रोवर से मिल रही हर जानकारी पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। इस बार वैज्ञानिकों के हाथ कुछ ऐसी जानकारी लगी है, जिससे यहां जीवन की संभावना एक बार फिर बढ़ गई है।

मंगल ग्रह का मुआयना कर रहे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्था नासा के मानवरहित यान क्यूरियोसिटी रोवर ने कुछ तस्वीरें भेजी हैं। इनमें मंगल की सतह पर मौजूद पत्थर के एक टुकड़े में प्राचीन मिस्र की महिला सैनिक की मूर्ति के सिर का हिस्सा नजर आ रहा है। यह खुलासा ब्रिस्टल में रहने अंतरिक्ष मामलों पर खबरें लिखने वाले पत्रकार जो व्हाइट ने किया है। उन्होंने दावा किया कि इस ग्रह पर किसी समय जीवन की मौजूदगी रही होगी।

यह भी पढें   सद्भाव के लिए योग: भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज ने शंकराचार्य गेट पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

जो ने बताया कि मूर्ति का हिस्सा उन्होंने मंगल ग्रह के गेल क्रेटर में देखा है। यह रोवर द्वारा हाल ही में भेजी गई तस्वीरों में नजर आ रहा था। जो ने कहा कि यह छोटी-छोटी कलात्मक चीजें इस बात का सबूत हैं कि यहां कभी कोई सभ्यता जरूर रही होगी। जो अपना खुद का यू-ट्यूब चैनल आर्ट एलियन टीवी चलाते हैं। इसके लिए वह नासा से जारी होने वाली तस्वीरों की पड़ताल करते रहते हैं। ऐसी ही एक पड़ताल के दौरान उन्हें यह तथ्य हाथ लगा है।

यह भी पढें   बाजुरा बस दुर्घटना – २३ लोग घायल

प्राचीन मिस्र की महिला सैनिक वाले जो के वीडियो को 15 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम में एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट बैरी डिग्रेगोरियो ने भी मंगल पर किसी समय सभ्यता मौजूद होने का दावा किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *