Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी निर्णय प्रति पौडेल असहमत

 

काठमांडू, ३० अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने पार्टी केन्द्रीय कार्य समिती द्वारा किया गया निर्णय के प्रति असहमति व्यक्त किया है । नेता पौडेल का कहना था कि चुनावी हार की जिम्मेदवारी पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को लेना चाहिए । लेकिन कार्य समिति बैठक ने हार के लिए केन्द्रीय समिति को जिम्मेदार ठहर किया है, इसी निर्णय के प्रति नेता पौडेल असन्तुष्टी व्यक्त की है ।
चुनावी हार और महासमिति बैठक संबंधी विषयों को लेकर कार्य समिति बैठक ही दो दिनों से अवरुद्ध हो गया था । दो दिन के बाद आइतबार पार्टी महामन्त्री सशांक कोइराला ने एक प्रस्ताव पेश किया, जहां चुनावी हार के लिए केन्द्रीय कार्य समिति को दोषी माना गया है । उसमें यह भी उल्लेख है कि दो कम्युनिष्ट पार्टी एक होने के कारण कांग्रेस कमजोर दिखाई दिया है । प्रस्ताव के विरुद्ध युवा नेताओं ने ‘नोट अफ डिसेन्ट’ लिखने की तैयारी किया था । उसको रोकने के लिए बाद में ‘पार्टी पराजय के संबंध में केन्द्रीय समिति में दर्ज विविध विचारों में परामर्श करते हुए पार्टी आगे बढेगी’ लिखकर प्रस्ताव को संशोधन किया गया ।
कार्य समिति की अन्तिम बैठक में पार्टी सभापति देउवा ने घोषणा किया है कि जल्द ही संसदीय समिति को भंग कर दी जाएगी और कार्य सम्पादन समिति को पुनगर्ठन की जाएगी । विवादों के बीच में ही महामन्त्री द्वारा पेश प्रस्ताव को पास किया गया है । लेकिन उसमें असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए नेता पौडेल ने कहा– ‘निर्णय के प्रति मेरा समर्थन नहीं है । सभापति एक भी आरोप को जिम्मेवारी लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो उसमें समर्थन नहीं किया जा सकता ।’ नेता पौडेल ने पदाधिकारी मनोनयन संबंधी तयारी को लेकर भी असन्तुष्टि व्यक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com