विकास में नागरिक सहभागिता आवश्यक: शाक्य
काठमांडू, ३० अप्रिल । काठमांडू महानगरपालिका के नगर प्रमुख विद्यासुन्दर शाक्य ने कहा है कि काठमांडू महानगरपालिका की विकास और समृद्धि के लिए नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है । नागरिकों के साथ सहकार्य पर जोर देते हुए उन्होंने कह– ‘नगर की विकास नागरिक के लिए है, कामपा की सभी विकास परियोजना में नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है ।’ नगर प्रमुख शाक्य महानगरपालिका वार्ड नं. १४ से आयोजित नागरिक सुनुवाई कार्यक्रम को सम्बोधन कर रहे थे । इसीतरह महानगरपालिका के उप–प्रमुख हरिप्रभा खड्गी को मानना है कि नगरबासी की अपेक्षा एकीकृत विकास है, उसके अनुसार काम हो रही है । वार्ड नं. १४ के वडाध्यक्ष शोभा सापकोटा ने कहा कि वडा में २२ से अधिक विकास समूह हैं, उससे सहकार्य कर काम किया जा रहा है ।

