Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

१ मई

मेष (Aries): आज दिनभर स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आमेद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद हर प्रकार से आपको संयमित व्यवहार करना पड़ेगा। नए संबंध बनाने से पूर्व विचार करने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष (Taurus): व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुखशांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लूंट सकेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। साझेदारों के साथ संभलकर कार्य करें।

मिथुन (Gemini): नए कार्य का आज प्रारंभ न करें। बौद्धिक चर्चा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण सुख-शांतिपूर्वक रहेगा इसलिए मानसिक रूप से आज प्रफुल्लिता का अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहकार मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer): आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको व्यग्र बना सकती है। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना आपके हित में रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन संसद का हिस्सा हैं या नहीं – अर्जुननरसिंह केसी

सिंह (Leo): विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। मध्याह्न के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज को पूर्ण करने के लिए आज का दिन न चुनें तो अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo): आज वाणी पर संयम रखें, नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम रहेगी, परंतु मध्याह्न के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन आएगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों में निर्णय लेंगे। प्रवास या पर्यटन का आयोजन करेंगे। पूंजी-निवेश करना आज आपके हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी मानसिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में रहेंगें। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ मिलेगा।

यह भी पढें   हमारी पार्टी जनता को निराश नहीं होने देगी – कबिन्द्र बुर्लाकोटी

वृश्चिक (Scorpio): आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं भी खत्म होगी। कोर्ट- कचहरी की कार्यवाही में संभलकर करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाएगी। आमोद-प्रमोद या मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है।

धनु (Sagittarius): 
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ देने का सूचन करता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य ना बिगड़े, ध्यान रखें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें।

मकर (Capricorn): 
व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेंगे। प्रमोशन के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius):
 ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता हो सकती है। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। मध्याह्न के बाद व्यवसाय स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सफल और शुभ दिन रहेगा।

यह भी पढें   नेपाल बार एसोसिएशन द्वारा आज से विरोध प्रदर्शन

मीन (Pisces): किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम बरतें। सुखमय विषयों में आपको रुचि रहेगी। गहन चिंतन आपके मन को शांति प्रदान करेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *