आशंका है कि प्रधानमन्त्री ओली ‘तानाशाह’ की राह पर चल रहे हैः रिजाल
बुटवल, १ मई । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. मिनेन्द्र रिजाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली कई ‘तनाशाह’ राह पर तो नहीं चल रहे है ? ऐसी आशंका हो रहा है । बुटवल में मंगलबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता रिजाल ने कहा– ‘हर तानाशाह सोचता है कि सिर्फ मैं ही ठीक हूं, बांकी सब गलत । हमारे प्रधानमन्त्री द्वारा व्यक्त अभिव्यक्ति से भी आशंका होने लगा है कि कम्युनिष्ट सरकार भी उसी तरह की राह पर चल रही है ।’
अहंकार त्याग कर काम करने के लिए आग्रह करते नेता रिजाल ने आगे कहा– ‘सरकार बहुमत में है, काम करके दिखाना चाहिए । अन्य पार्टी तथा नेताओं को हेय की दृष्टिकोण से देखनी की जरुरुत नहीं है ।’ उनका कहना है कि नेपाली कांग्रेस काम करने से किसी को भी नहीं रोक रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘काम होना चाहिए हम लोग खुश होते हैं । आम नागरिकों की ओर से भी ‘हाईहाई’ हो जाएगी ।’ लेकिन नेता रिजाल का मानना है कि प्रधानमन्त्री की सोंच पर खोट है ।

