अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोगद्वारा रिश्वत रकम के साथ दो कर्मचारी हुवा गिरफ्तार

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ मई ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने साढ़े तीन लाख से ज्यादा रिश्वत की रकम के साथ दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है ।
अख्तियार ने नापी कार्यालय साँखू काठमांंडू के प्रमुख नापी अधिकारी भागवत साह को दो लाख पचार हजार घूस लिए होने की स्थिति में कार्यालय परिसर से ही गिरफ्तार किया । अख्तियार के मुताबिक साह गोकर्णेश्वर नगरपालिका वार्ड नंबर २ नयाँपाटी की ३६ रोपनी यानी करीब ढाई बीघा से ज्यादा जÞमीन की प्लॉटिंग की एवज में रिश्वत ली थी ।
दूसरी तरपÞm जिला समन्वय समिति सप्तरी के नायब सुब्बा युगेश्वर यादव को नदी के पुल निर्माण का फरफारक कर देने के बदले एक लाख ३५ हजार रुपए घूस लिए होने के आरोप में अख्तियार ने गिरफ्तार किया ।

