Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले के केंद्रीय अुशासन आयोग नें पार्टी एकता को निष्कर्श पर पहुँचानें को किया आग्रह

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ मई ।
नेकपा एमाले के केंद्रीय अुशासन आयोग ने माओवादी केंद्र के साथ की पार्टी एकता प्रक्रिया को जल्द से जल्द निष्कर्ष पर पहुँचाने का आग्रह किया है ।
आयोग के अध्यक्ष अमृत कुमार बोहोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई दो दिवसीय बैठक ने एकता प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए दोनों ही पार्टियों के नेतृत्व तह को ध्यानाकृष्ट कराया ।
बैठक ने बाजÞार में मौजूद मनमानापन, दलाली, नाफाखोरी और सरकारी नियमन निकाय की उदासीनता के कारण अत्यावश्यक चीजÞों की अनावश्यक मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण करने का सरकार से अनुरोध किया है ।
इसीतरहा, नेकपा माओवादी केंद्र की सचिवालय बैठक में एमाले के साथ हुई सहमति और सहमति होने से बाकी विषयों के बारे में अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने जानकारी कराई ।
पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि एकता के लिए राजनीतिक विषयों का निराकरण हो चुका है और संगठन के आकार और विधान में शामिल किए जाने वाले विषयों पर विचार–विमर्श चल रहा है । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही पार्टी एकता की घोषणा होगी ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा सरकार से की गई मांग

इसीतरहा, राष्ट्रीय सूचना तथा संचार प्रविधि दिवस आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया ।
निजी स्तर पर ये दिवस पहले से ही मनाया जाता रहा है लेकिन सरकारी स्तर पर मनाना शुरू किया गया यह पहली बार है । सरकार ने इस दिवस को ‘सूचना तथा संचार प्रविधि का विस्तार, सुशासन और समृद्धि का आधार’ के नारे के साथ मनाया ।
इस मौके पर मंत्रालय के समन्वय में आज काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में संचार तथा सूचना प्रविधि राज्यमंत्री गोकुल बाँस्कोटा ने कहा कि सूचना प्रविधि के द्रुत विकास के लिए नई पीढ़ी को इसमें अभ्यस्त कराना होगा ।
कार्यक्रम में सूचना प्रविधि विभाग के महानिर्देशक लक्ष्मी प्रसाद यादव, नेपाल दूर संचार प्राधिकरण के अध्यक्ष दिगंबर झा लगायत वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com