Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 04 मई जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष (Aries): गणेशजी आज आपको अपने गुस्से पर काबू में रखने के लिए कहते हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी, व्यवसाय के स्थान पर तथा परिवार में मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव कर सकते हैं। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता .

वृष (Taurus): कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव कर सकते हैं। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी हो सकती है। हो सके तो आज नया कार्य आरंभ न करें। खानपान पर ध्यान रखें। धन अधिक मात्रा में खर्च हो सकता है।

मिथुन (Gemini): शारीरिक व मानसिक ताजगी का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंग की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 9 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

कर्क (Cancer): आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo): लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आप धार्मिक परोपकार का कार्य करके धन्यता का अनुभव करेंगे।

कन्या (Virgo): आज के दिन हर कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। सार्वजनिक रूप से मानहानि ना हो, ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।

तुला (Libra): शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएगा। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन होने की जानकारी गणेशजी देते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।

यह भी पढें   सुकुम्बासी के विषय को लेकर सांसदों ने की सरकार की आलोचना

वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक कलह का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। योग से मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाएं। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius): आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn): आज के दिन सावधानी से चलें। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे तथा धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च भी हो सकता है।

यह भी पढें   ख्याति प्राप्त कवियों सीता की प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम व पंथ पाकर धाम का किया दर्शन

कुंभ (Aquarius): आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे। समाज में ख्याति बढ़ेगी। संतानों की प्रगति होगी।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed