Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिर्फ एमाले–माओवादी को नहीं, सभी कम्युनिष्ट पार्टी को एक होना चाहिएः शर्मा

 

रुकुम, ४ जून । नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा है कि सिर्फ नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र ही नहीं, सभी कम्युनिष्ट पार्टी को इकठ्ठा होकर आगे आना चाहिए । सोमबार रुकुम जिला सदरमुकाम मुसीकोट में प्रेस युनियन द्वारा आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘सभी कम्युनिष्ट पार्टी को इकठ्ठा होकर लोकतन्त्र और संघीयता की अभ्यास करनी चाहिए ।’
प्रवक्ता शर्मा को मानना है कि नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र दोनों पार्टी हिंसात्मक विचारधारा को त्यागकर संसदीय राजनीति में प्रवेश किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाली कांग्रेस की राजनीतिक दिशा शान्तिपूर्ण संसदीय व्यवस्था है, सभी कम्युनिष्ट पार्टी को भी इसी रास्ते में आने की जरुरत है । अब हिंसात्मक नहीं शान्ति और प्रजातान्त्रिक मूल्य–मान्यता की आवश्यकता है ।’ हिंसात्मक गतिविधि में विश्वास करनेवाला विप्लव समूह को भी प्रवक्ता शर्मा ने शान्तिपूर्ण राजनीति में आने के लिए कहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *