Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा असफल हो चुके हैं, अब नयां नेतृत्व की जरुरतः कोइराला

 

काठमांडू, १८ जून । नेपाली कांग्रेस की नेतृ सुजाता कोइराला ने कहा कि पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा पार्टी नेतृत्व के लिए असफल हो चुके हैं । उनका यह भी मानना है कि देउवा के कारण ही नेपाली कांग्रेस कमजोर बन गई है, इसीलिए अब नेतृत्व में नयां और सक्षम व्यक्ति को लेजाने की जरुरत है ।
सोमबार काठमांडू में आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुए नेतृ कोइराला ने कहा– ‘चुनाव में पराजित होने के कारण ही पार्टी नेतृत्व से इस्तिफा देने की जरुरत नहीं है, लेकिन पराजय के लिए जिम्मेदारी महसूस होना चाहिए था ।’ उनका मानना है कि वह भी सभापति देउवा ने नहीं किया । नेतृ कोइराला को यह भी मानना है कि केन्द्र से लेकर गांव तक पार्टी संरचना ध्वस्त हो गया है । सक्षम और योग्य व्यक्तित्व को जिम्मेदवारी न देने के कारण ऐसा हुआ है, यह उनकी मान्यता है । नेतृ कोइराला ने आगे कहा– ‘गांव–गांव में सक्षम कार्यकता हैं, वे लोग सो रहे हैं, उन लोगों को जगाते हैं तो कांग्रेस पुनः शक्तिशाली बन सकती है । इसके लिए कार्यकर्ता की भावना को समझनेवाला नेतृत्व आवश्यक है ।’
उन का कहना है कि नेतृत्व में रहकर पार्टी को बिना नियम जबर्जस्त संचालन करने से पार्टी सफल होनेवाली नहीं है । नेतृ कोइराला को मानना है कि अभी तो कांग्रेस प्रतिपक्षी की भूमिका भी अच्छी तरह निर्वाह नहीं कर पा रही है । उन्होंने कहा कि अब महासमिति बैठक के बाद महाधिवेशन के लिए यात्रा तय करनी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *