Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कतार में ‘मधेशी पुत्र–२’ प्रदर्शन

 

काठमांडू, २६ जून । मधेश के कथावस्तु में निर्मित नेपाली फिल्म ‘मधेशी पुत्र–२’ कतार में प्रदर्शन किया गया है । नेपाली और भोजपुरी भाषा में निर्मित उक्त फिल्म देखने के लिए दोहा स्थित एशियन टाउन ग्राण्ड मल में हजारों मधेशी समुदाय के लोग इकठ्ठा हुए थे । ‘मधेशी पुत्र–२’ मधेश आन्दोलन और राजनीतिक कथावस्तु से संबंधी फिल्म है, जहां मधेशी समुदाय के ऊपर राज्य द्वारा हो रहे अत्याचार को दिखाया गया है । आयोजक को कहना है कि मधेशी कथाबस्तु में आधारित फिल्म पहली बार कतार में दिखाया गया है ।

यह भी पढें   टिकटकर तुलसा अधिकारी गिरफ्तार


स्मरणीय है, इस फिल्म में स्वतन्त्र मधेश गठबंधन के संयोजक डा. सीके राउत संबंधी प्रसंग भी है, जिसको लेकर चलचित्र विकास बोर्ड ने प्रदर्शन में रोक भी लगा दिया था । फिल्म की कथावस्तु और निर्देशन निराजन मेहता का है । फिल्म के निर्माता उदितनारायण साह ‘अरुण’ हैं । फिल्म में निराजन मेहता, निशा घिमिरे, ध्रुव कोइराला, मनोज राउत, साहिल साह, प्रवीण लाभ, देव यादव जैसे कलाकारों ने अभियन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *