Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कानुन मन्त्री तामाङ द्वारा इस्तिफा

 

काठमांडू, २४ जुलाई । कानुन मन्त्री शेर बहादुर तामाङ ने अपने पद से इस्तिफा दिए है । मन्त्रालय में पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने इस्तिफा घोषणा किया है । इस्तिफा देते वक्त वह भावुक दिखाई दे रहे थे । अपनी गलती को स्वीकार रकते हुए मन्त्री तामाङ ने कहा कि छोटी–सी कमजोरी को मुद्दा बनाकर प्रचार करने के कारण वह विवाद में पड़े हैं ।
स्मरणीय है, कुछ दिन पहले ‘नेपाल में ही मेडिकल कॉलेज खोलना चाहिए’, इस कथन को पुष्टि करने के लिए मन्त्री तामाङ ने कहा था कि बंगलादेश में अध्ययनरत नेपाली छात्राओं को सर्टिफिकेट प्राप्ती के लिए अपनी शरीर भी बेचना पड़ता है । यही बात मन्त्री तामाङ से पहले बीएण्डसी कॉलेज के संचालक दुर्गा प्रसाई ने भी कहा था ।
लेकिन मन्त्री तामाङ को कहना है कि व्यक्तिगत रुप में वह महिलाओं के प्रति सम्मान करते हैं । मन्त्री पद से इस्तिफा देते वक्त उन्होंने कहा– ‘नेपाली महिलाओं के प्रति मैं सम्मान व्यक्त करता हूं । कोई भी नारी हिंसा में नहीं पड़नी चाहिए ।’ उनका यह भी कहना है कि वह महिला हक–अधिकार रक्षा के लिए पहिले से ही निरन्तर क्रियाशील थे । मन्त्री तामाङ ने आगे कहा– ‘जिस विषय में मैं निरन्तर क्रियाशील रहा, आज वही विषय मेरे पीछे पड़ गया है । मैं चाहता हूं– इस तरह का संकट किसी को भी न आए ।’
स्मरणीय है, अपने अभिव्यक्ति विवाद में आने के तुरुन्त बाद मन्त्री तामाङ ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए माफी मांग लिया था । लेकिन चौतर्फी विरोध होने के कारण आज आकर उन्होंने उसी मुद्दा को लेकर इस्तिफा देनी पड़ी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *