Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समृद्ध नेपाल-सुखी नेपाली की अवधारणा के तहत देश के विकास में जुटेंः प्रधानमंत्री केपी ओली

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ अगस्त ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने उत्पाद, रोजगारी और आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाले और निर्यातमूलक क्षेत्रों में रचनात्मक गतिविधि को बढ़ाने का व्यवसायियों से आग्रह किया है ।
सिंहदरबार में नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ, सार्क चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, नेपाल चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने ऐसा आग्रह किया । उन्होंने आग्रह किया कि व्यवसायी नई योजना, नई सोच और तई तकनीक को अपनाते हुए समृद्ध नेपाल—सुखी नेपाली की अवधारणा के तहत देश के विकास में जुटें ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश विकास महज आँकड़ों में सिमटकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि जनता के जीवनस्तर को ऊपर उठाकर सभ्य, सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण कैसे किया जाए, इस दिशा में सबको पहल करनी होगी । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में कानूनी समेत व्यावहारिक अड़चनों को हटाने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *