Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वित्तीय अराजकता का अंत करना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य हैैंः अर्थमंत्री खतिवडा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ अगस्त ।
प्रतिनिधिसभा अर्थसमिति की आज की बैठक ने दोहरे कर और अस्वाभाविक कर की दर के संबंध में अध्ययन कर समस्या समाधान के लिए नेतृत्व निभाने का अर्थमंत्रालय को निर्देश दिया है ।
इसके लिए बैठक ने प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय, अर्थ मंत्रालय, राष्ट्रीय प्राकृतिक स्रोत तथा वित्त आयोग और राष्ट्रीय योजना आयोग को आपसी समन्वय करने का आग्रह किया है ।
साथ ही बैठक ने संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय प्राकृतिक स्रोत तथा वित्त आयोग का जल्द–से–जल्द गठन कर क्रियान्वयन में लाने का सरकार को निर्देश दिया है । साथ ही अंतरसरकारी वित्त परिषद को पूर्णता देकर उसे क्रियान्वित करने का भी सरकार को निर्देश दिया है । बैठक में अर्थमंत्री डॉ. युवराज खतिवड़ा ने कहा कि वित्तीय अराजकता का अंत करना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है ।
गौरतलब है कि स्थानीय सरकारों के द्वारा केंद्र सरकार से समन्वय किए बिना ही मनमाने तौर पर कर लगाए जाने से आम लोगों में तीव्र असंतुष्टि है । हालाँकि उचित कर ही लगाने के लिए संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासन मंत्रालय स्थानीय तहों को पत्राचार कर चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *