Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के ७२वें स्वतन्त्रता दिवसः ३० एम्बुलेन्स और ६ बस सहयोग स्वरुप हस्तान्तरण

 

काठमांडू, १६ अगस्त । भारत की ७२वे स्वतन्त्र दिवस नेपाल में भी भव्य रुप में मनाया गया है । स्वतन्त्र दिवस के अवसर पर भारत ने नेपाल के विभिन्न सामाजिक संघ–संस्थाओं को ३० एम्बुलेन्स और ६ बस सहयोग स्वरुप दिया है । बुधबार भारतीय दूतावास में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विभिन्न अस्पताल, परोपकार संस्था तथा शैक्षिक संस्थाआें को उल्लेखित परिणाम में एम्बुलेन्स तथा बस हस्तान्तरण किया गया है ।

यह भी पढें   संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति


भव्य समारोह के बीच नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीवसिंह पुरी ने संबंधित संघ–संस्थाओं के प्रतिनिधियों को एम्बुलेन्स तथा बस हस्तान्तरण किया था । कार्यक्रम में भारतीय सेना में कार्य करते वक्त वीरगति प्राप्त करनेवाले तथा अपांग होनेवाले सैनिकों की परिवारिक सदस्य को ५ करोड ३५ लाख बराबर की नगद तथा कम्मल सहयोग भी वितरण किया गया ।
स्मरणीय है, भारतीय स्वतन्त्र दिवस के अवसर पर हर साल भारत की ओर से नेपाल को विभिन्न सहयोग होता आ रहा है । स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर भारत ने इससे पहले ही विभिन्न समाजिक संघ–संस्थाओं को ६ सौ ९२ एम्बुलेन्स तथा ३६ बस उपलब्ध कराया था ।
कार्यक्रम में राजदूत पुरी ने भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा देशबासी के नाम में जारी सन्देश को पढ़कर सुनाया था । सन्देश में भारत की स्वतन्त्रता आन्दोलन और विगत ७१ सालों में प्राप्त उपलब्ध के सम्बन्ध में चर्चा की गई है ।

यह भी पढें   नेपाल और भारत के बीच बहुआयामी संबंध- एक संयुक्त विरासत : ​डा.विजय दत्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *