Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर से ब्रेकिंग, चर्चा में CK ही CK, १२ बजे से पहले सी.के. को नही पकड़ा गया तो सरकार पूर्णत: असफल,

 

जनकपुरधाम, १९ सितम्बर | आज नेपाल सरकार द्वारा संबिधान दिवस मनाने के लिए उर्दी जारी की गयी है । आज के ही दिन संबिधान जारी किया गया था । और आज ही मधेश में काला दिवस मनाने का आगाज किया गया है । खासकर संघीय नेपाल के प्रदेश २ आज चर्चा मे है । खबर अनुसार अबतक अठारह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । और गिरफ्तार किए जाने बाले सारे स्वतन्त्र मधेश गठबंधन के कार्यकर्ता हैं । आखिर यह क्यूँ ? कारण यह बताया जा रहा है कि सिके राउत के कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन को बिशेष जिम्मेवारी दी गयी है । और सिके को गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी है  । कहा जाता है कि आज १२ बजे स्वतन्त्र मधेश गठबंधन के आयोजना मे बीस हजार से अधिक लोगों की उतारने की तयारी है ।

यह भी पढें   सऊदी अरब में ड्रोन हमले में नेपाली नागरिक की मौत, एक फिलिपिनो की भी गई जान

इसे भी पढ़ें

विश्व का उत्कृष्ट संविधान एक पक्ष का खून बहा तो दूसरे ने दीवाली मनाई : डा.श्वेता दीप्ति




चर्चा यह है कि जुलुस मे आने के बाद अगर सिके को गिरफ्तार किया गया तो राज्य की असफलता के रुप मे लिया जायगा । क्योंकि जनकपुर मे भुमिगत रहे सिके को अगर कार्यक्रम से पहले गिरफतार नही किया गया तो सरकार की असफलता स्वत: जाहिर हो जायेगी  ?
राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल ने भी आज काला दिवस का एलान किया है । संघीय समाजवादी फोरम ने संबिधान को आत्मसात कर संबिधान दिवस मनाने का फरमान जारी किया गया है । खबर के अनुसार प्रदेश २ के राजधानी जनकपुरधाम मे आज ससफो की तरफ से बृक्षारोपण का कार्यक्रम था । परंतु मन्त्रालय के सचिब जो की सारा गैर मधेशी है उन्ही लोगों के तरफ से कार्यक्रम को कर्मकाण्ड के रुप मे सफलता दिया गया ।
चाहे जो हो । आज यह सिद्ध हो रहा है के नेपाल के संबिधान वाकई मे बिभेदकारी है । और इससे अधिक फायदा स्वतन्त्र मधेश गठबंधन को ही  पहुंच रहा है ।
आज दिन भर की गतिबिधी के लिए हिमालीनी को फलो करते रहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com