Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूट्यूब क्वीन अाम्रपाली दूबे का चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी ने मचाया धूम

 

 

भोजपुरी इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे  और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ  की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’  का ट्रेलर रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. इसके अब तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया सॉन्ग ‘चिकन बिरयानी चंपा की जवानी’ रिलीज किया है, जिसमें आम्रपाली दुबे की अदाएं देखते ही बन रही है. वैसे, आम्रपाली दुबे जिस भी फिल्म में होती हैं, दर्शकों में उत्साह काफी ज्यादा होता है. इस नए गाने में भी आम्रपाली का अंदाज वाकई कातिलाना है. ‘चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी  गाना 20 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

आम्रपाली दुबे का मुंबइया अवतार हिट, 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' में ढाया कहर; देखें Video


‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ के गाने ‘चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी  में आम्रपाली दुबे मुबइयां स्टाइल में दिख रही हैं. आम्रपाली दुबे  फिल्म में मुंबइया भाजीवाली बनी हुई हैं.


‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ में दिनेश लाल यादव  का किरदार काफी मजेदार दिख रहा है. वह गांव से मुबंई शहर कमाने पहुंचते हैं, जहां उन्हें शहरी लड़की से प्यार हो जाता है और फिर कहानी में कई ट्विस्ट दिखाई देंगे. ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ का निर्देशन भी मंजुल ठाकुर ने ही किया था, यही नहीं निरहुआ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘घूंघट में घोटाला’ का निर्देशन भी उन्होंने ही किया. 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com